हो जनजाति: एक परिचय :-स्वशासन प्रणाली में ( Part: 2 ).
हो जनजाति: एक परिचय :- स्व-शासन प्रणाली में ( Part: 2 )
...प्राचीन काल में लगभग 600 ईसा पूर्व सिंधु दिसुमे में हो जनजाति और आर्यों के बीच भयंकर युद्ध हुआ था। इस युद्ध में आर्य विजयी हुए और हो जनजाति पराजित हुई। हो जनजाति को आर्यों द्वारा सिंधु घाटी, हड़प्पा, मोहनजोदड़ो आदि विभिन्न स्थानों से खदेड़ दिया गया, तो "जायराा दिसुम" (झारखंड साम्राज्य) झारखंड राज्य में आकर बस गये।
..उड़ीसा के कोल्हान-पोड़ाहाट, क्योंझर, मयूरभंज, पश्चिम बंगाल आदि क्षेत्रों में स्थायी रूप से रहने लगे। जहां अपनी अपनी व्यवस्था के साथ लोकतांत्रिक देश मे समतावादी समाज के मानक और पारंपरिक सामाजिक रीति-रिवाजों की मुंडा शासन प्रणाली विकसित की।
हो जनजाति मुख्य रूप से झारखंड के सिंहभूम जिले के अंतर्गत कोल्हान और पोड़ाहाट नामक स्थानों में पाई जाती है।
सिंहभूम के प्राचीन इतिहास में छोटानागपुर पठार में आकर बसने वाली हो जनजाति का वर्णन मिलता है। जिसमें भुइयां जाति के लोगों को हरा कर बसाने का जिक्र है. हो-जनजातियों ने पहाड़ी भागों की सुविधाओं की देखभाल के लिए जिले के दक्षिणी क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से बसना पसंद किया और अपने मार्शल कौशल के कारण "लड़का कोल", "लरका-कोल" के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की।
हो जनजाति की अपनी अलग सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक और देशीय लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था है। उसकी अपनी भाषा होती है। अपना धर्म इसका अपना इतिहास है. अपना साहित्य और लिपि है. इसकी अपनी पहचान और अस्तित्व है. हो-जाति हमेशा स्वतंत्र रही है और स्वतंत्र रहना पसंद करती है। हो-जनजातियाँ सामाजिक रीति-रिवाजों और निर्मित देश पर आधारित मानकी-मुंडा शासन द्वारा शासित होना पसंद करती हैं। यदि कोई इस जाति पर किसी प्रकार का कार्रवाई करते हैं तो , बिना सोचे सीधे कार्रवाई का जवाब देना भी जानता है.
हो जनजाति के लोग बाहरी लोगों (दिकुओं) के साथ रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। शायद इसी स्वभाव के कारण वह जंगलों, पहाड़ों और एकांत तथा अपनी ही प्रजाति के साथ रहना पसंद करता है। इसी मानसिकता के कारण आज भी हो जनजाति के लोग जंगलों, पहाड़ों और नदियों के किनारे एक झुंड बनाकर अकेले रहना पसंद करता है.
.... परिवर्तन के इस वर्तमान युग में, हो लोग अब विभिन्न लोगों के साथ बातचीत,मिल-जुल कर रह रहे हैं. और गांवों से लेकर शहरों तक जाकर रहने लगे हैं।
ALL India Adivasi Ho Samaj Council .

Post a Comment